सी क्लास चुनाव : तीसरी बार जीता विजय डोगरा ग्रुप, 64 वोट से जीत की हासिल
punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 07:07 PM (IST)
चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को सी क्लास एसोसिएशन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। चुनावों में विजय डोगरा ग्रुप ने जीत हासिल की। डोगरा ग्रुप के अध्यक्ष विजय डोगरा को 275 वोट मिले व उन्होंने 64 वोट से जीत पाई।
ऐसा तीसरी बार है जब विजय डोगरा ग्रुप ने जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष के तौर पर फूल चंद ने 233 वोट हासिल कर 108 वोट से जीत हासिल की। चुनाव में विजय डोगरा ग्रुप, रामानंद ग्रुप और सभापति ग्रुप आमने-सामने थे। इन चुनावों में अलग-अलग पदों पर कुल 574 वोट इनवैलिड पड़े। इनके अलावा खुशी राम, कृष्ण, लाभ सिंह, प्रभजीत सिंह भी जीते। उम्मीदवार भी जीतें।
अलग-अलग ग्रुप्स को पड़े ये वोट :
पद डोगरा ग्रुप(वोट) रामानंद ग्रुप (वोट) सभापति ग्रुप(वोट)
अध्यक्ष विजय डोगरा (275) रामानंद (167) संजीव कुमार(78)
उपाध्यक्ष फूलचंद(233) मनोज थापा(169) सैणीराम(91)
महासचिव शेर सिंह(246) राम प्रसाद (155) सभापति(105)
सह-सचिव अजीत सिंह (270) ललित प्रसाद (159) पुरुषोत्तम(71)
खजांची दविंद्र सिंह(232) सतपाल(110) राजकुमार(87)