FCI  के दफ्तर में महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़, कर्मचारी काबू

Thursday, Apr 18, 2019 - 07:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-31 स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) के क्षेत्रीय कार्यालय में 56 वर्षीय कर्मचारी ने बुधवार को महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ कर दी। महिला कर्मी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सैक्टर 31 थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्जकर छेड़छाड़ के आरोपी मोहाली निवासी दिनेश चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

 

महिला ने पुलिस को बताया कि वह एफ.सी.आई. के क्षेत्रीय कार्यालय में कांट्रैक्ट पर सफाईकर्मी है। महिला ने आरोप लगाया कि बुधवार को जब वह आफिस में थी तो दिनेश चंद्र उसका हाथ पकड़कर शारीरिक छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध कर शोर मचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। 

pooja verma

Advertising