आंटी कहकर गले लगाया, ले गईं एन.आर.आई. की सोने की चूडिय़ां

Friday, Sep 17, 2021 - 01:23 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): लंदन से मां की देखभाल के लिए आई महिला को चकमा देकर कार सवार चालक और 3 महिलाएं सैक्टर-51 स्थित ई.एस.आई. सोसायटी के पास उसके हाथ से सोने की 3 चूडिय़ां काटकर फरार हो गईं। सैक्टर-51 निवासी वृंदा ने शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-49 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और मामला दर्ज किया।

 


अनजान रिश्तेदारों का खौफ: हो चुकी कई वारदात
वृंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लंदन में नर्स की नौकरी करती हैं। अपनी मां की देखभाल करने इन दिनों वह सैक्टर-51 स्थित घर में आई हैं। 9 सितम्बर को वह मार्कीट से दूध लेकर घर वापस जा रही थी। जब वह सैक्टर-51 स्थित ई.एस.आई. सोसायटी के पास पहुंची तो सफेद कार से दो महिलाएं उतरी और आंटी कह कर उन्हें आवाज लगाई। वह रुक गईं और दोनों महिलाओं ने बताया कि वे उन्हें जानती हैं और गले मिलकर वापस चली गईं।

 

थोड़ी देर में वृंदा ने अपने हाथों को देखा तो सोने की 3 चूडिय़ां गायब थीं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। ध्यान रहे कि कार गिरोह ने इससे पहले भी साऊथ डिवीजन में ठगी की इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है लेकिन पुलिस इस गिरोह को पकड़ नहीं सकी है।

ashwani

Advertising