पैसे लेन-देन को लेकर बीच बाजार भिंड़ी दो महिलाएं

Saturday, Jul 21, 2018 - 01:19 PM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : सैक्टर-6 सामान्य अस्पताल की दीवार के साथ अवैध रेहड़ी-फड़ी लगाने वाली सुनीता नामक महिला के साथ दूसरी महिला जब पैसों के लेनदेन को लेकर बात करने के लिए आई तो रेहड़ी फड़ी वाली महिला ने बीच बाजार गाली गलौच करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते महिला के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

यह कोई पहला मौका नहीं है कि अवैध रेहडिय़ां लगाने वाली उक्त महिला ने किसी के साथ झगड़ा किया हो। सुनीता के बेटे ने भी दूसरी महिला को पीटना शुरू कर दिया। आखिरकार मामला पुलिस के पास पहुंचे। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से सैक्टर-7 स्थित पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही थी। 

बता दें कि सुनीता नामक महिला की अस्पताल की दीवार के साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि चार अवैध रेहडिय़ां लगा रखी है। यही नहीं अस्पताल की दीवार के साथ अवैध झुग्गी में डाली गई है लेकिन यह नगर निगम के अधिकारियों को न तो अवैध रेहडिय़ां दिखाई दे रही है और न ही दीवार के साथ बनी झुग्गी। 

Punjab Kesari

Advertising