सैक्टर-4 में युवती ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 01:47 PM (IST)

पंचकूला (मुकेश): सैक्टर-4 स्थित हरिपुर गांव में एक लड़की ने डिप्रैशन के चलते शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वीता (28) के शव को फंदे से नीचे उतारा कर सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

 

जानकारी अनुसार स्वीता सैक्टर-15 स्थित बिजली विभाग के दफ्तर में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती थी। शुक्रवार सुबह जल्दी घर लौट आई और सुबह करीब 10 बजे उसकी फोन पर अपने परिजनों बात हुई। इसके बाद उसने घर पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News