शादी का झांसा देकर सैक्टर-17 के होटल में युवती से रेप

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 10:31 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : शादी का झांसा देकर पंजाब के मलोट के युवक ने एक युवती से सैक्टर-17 के एक होटल में रेप कर दिया। युवती की शिकायत पर सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मलोट निवासी कर्मवीर खुल्लर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 


शिकायतकत्र्ता युवती ने बताया कि वह सैक्टर-9 स्थित बॉडी जोन में जिम करती थी। 2018 में उसकी मुलाकात कर्मवीर खुल्लर से हुई। दोनों ने आपस में मोबाइल नंबर शेयर किया। इस दौरान उनके बीच प्यार हो गया। कर्मवीर ने उसे शादी के लिए प्रोपोज कर दिया। कर्मवीर ने उसे फोन कर कहा कि वह शादी की प्लानिंग करना चाहता है। इसलिए होटल में कमरा बुक करवा लो। युवती ने कर्मवीर के कहने पर सैक्टर-17 के एक होटल में कमरा बुक करवा लिया।

 

होटल में कर्मवीर ने शादी के नाम पर उससे कई बार शारीरक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी उसे नजर अंदाज करने लगा। उसने कर्मवीर को शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पब्लिक विंडो पर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News