अवैध संबंधों के चलते हुई गर्भवती, भ्रूण फैंक हो गई थी गायब

Wednesday, May 29, 2019 - 02:09 PM (IST)

डेराबस्सी (गुरप्रीत): बीते दिनों सिविल अस्पताल के शौचालय के फ्लैश में नवजात बच्चे का शव फैंकने वाली युवती की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लालडू में रहने वाली प्रवासी लड़की ने अस्पताल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया और फिर उसे वही फेक दिया। 

 

पुलिस के अनुसार लड़की मूलरूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली हैं, जिसका पढ़ाई के दौरान किसी लड़के से अवैध संबंध बन गए थे जिससे वह गर्भवती हो गई थी। पुलिस के अनुसार लड़की ने बदनामी और परिवार के डर से बच्चे को फ्लैश टेक में फैंक कर फरार हो गई थी।

 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की और इसके साथ संबंध बनाने वाले लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया हैं जबकि लड़के की गिरफ्तारी होना अभी बाकी हैं। 

 

परिजनों को भी गर्भवती होने की भनक नहीं लगी
जांच अधिकारी  हरजीत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि 25 तारीख शाम पौने पांच बजे लालडू से एक लड़की पेट दर्द की शिकायत लेकर सिविल अस्पताल आई थी। सिविल अस्पताल के डाक्टर की तरफ से उसे पेट दर्द का टीका लगा दिया गया। 

 

लड़की गर्भवती थी जिसने इस बारे अस्पताल के डाक्टरों को कोई जानकारी नहीं दी। लड़की एमरजैंसी के साथ लगते शौचालय में चली गई जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। 

 

लड़की ने अपने मां बाप और समाज के डर से बच्चे को शौचालय के फ्लेश टेक में फैंक दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की अपने पिता और पड़ोस में रहने वाली एक औरत के साथ अस्पताल आई थी। लड़की के साथ आए पारिवारिक सदस्यों को भी इस बारे कोई जानकारी नहीं थी।

 

युवती जब गर्भवती हुई तब नाबालिग थी
जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि लड़की की उम्र 18 साल 2 महीने है जो पिछले दस महीने पहले लखनऊ रिश्तेदारों के पास 12वीं की पढ़ाई कर के वापस यहां अपने घर आई थी। 

 

पढ़ाई के दौरान उसके साथ पढ़ रहे एक युवक के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की यहां आने बाद अम्बाला में कंप्यूटर कोर्स करने जाती थी जहां उक्त लड़का उसे मिलने के लिए आता था। 

 

इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई, जिसकी जानकारी उसने अपने परिवार को नहीं दी। 25 तारीख को उसके पेट में अचानक दर्द हुआ और परिवार के सदस्य उसे सुबह पौने पांच बजे 108 नंबर एंबुलैंस में डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले आए। जहां डाक्टरों ने दाखिल कर लिया। 

 

हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़की के खिलाफ बच्चे की हत्या और अपनी पहचान गुप्त रखने के आरोप में मामला दर्ज किया जबकि लड़की के साथ संबंध बनाने के आरोप में लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जब लड़की गर्भवती हुई थी उस समय पर वह नाबालिग थी।

pooja verma

Advertising