बिना तलाक दिए महिला ने रचाई दूसरी शादी, अदालत के आदेश पर मामला दर्ज

Sunday, Feb 17, 2019 - 12:47 PM (IST)

खरड़(रणबीर): थाना सिटी पुलिस ने सी.जे.एम. मोहाली के आदेशों पर स्थानीय मुंडी खरड़ के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में अवतार सिंह ने बताया कि विवाह 3 मार्च 2013 को जसवीर कौर के साथ हुआ था। विवाह के 5 माह बाद वह हादसे का शिकार हो गया था। इसी दौरान उनके मोहल्ले में ही रहने वाला जतिन्द्र सिंह घर आने-जाने लगा और उसकी पत्नी जसवीर कौर से जान पहचान हो गई। कुछ समय बाद पत्नी और जतिंद्र घर से 5 हजार नकदी समेत जेवर जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। 30 जनवरी 2015 को एस.एच.ओ. सिटी को इस संबंधित शिकायत दी गई लेकिन जतिन्द्र के पिता पंजाब पुलिस में सब-इंस्पैक्टर हैं, दबाव के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने जसवीर कौर और जतिन्द्र सिंह दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

bhavita joshi

Advertising