महिला ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

Wednesday, May 16, 2018 - 03:16 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): मोहाली के फेज-सात में मंगलवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई जब किराये के मकान में रह रही एक विवाहिता महिला ने पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के शव को मोहाली के फेस 6 स्तिथ सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया गया है।मृतका का नाम रजनी बताया जा रहा है, जो 33 वर्ष की थी। वह यहां फेज-7 के मकान नंबर 368 की दूसरी मंजिल पर अपने पति पवन चंदेल के साथ रही थी।  

 

मंगलवार को उसका पति हिमाचल प्रदेश में किसी काम के लिए गया हुआ था। वह किसी आई.टी. कंपनी में काम करता है। रजनी अपने कमरे में अकेली थी। बाद दोपहर तीन बजे के मकान मालिक जीत कुमार अचानक घर की दूसरी मंजिल पर गए तो देखा कि रजनी का शव पंखे से लटका था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके ईलावा आत्महत्या करने वाली महिला कुछ माह से गर्भवति चल रही थी। 

 

मकान मालिक जीत ‌कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने घर प्लंबर का काम लगाया हुआ था। जब वह शाम को छत पर पानी की टूटी ठीक कराने प्लंबर संग गए तो उनकी नजर अंदर कमरे पर पड़ी। उन्होंने देखा कि कमरे में पंखे से कुछ झूल रहा है। उन्होंने आगे जाकर देखा तो पता चला कि महिला ने फंदा लगा रखा है और पंखे के साथ झूल रही है।  

 

इसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतारा। साथ ही शव को सीधे फेज-छह फेज से  ले गई। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को व उसके पति को सूचित कर दिया है।

Punjab Kesari

Advertising