महिला होमगार्ड ने घर में लगाया फंदा, काफी दिनों से थी परेशान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2017 - 08:03 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): पी.जी.आई. पुलिस चौकी में तैनात महिला होमगार्ड ने सोमवार रात खुड्डा लाहौरा स्थित घर में फंदा लगा लिया। पड़ोसियों ने महिला को देख मामले की सूचना पुलिस को  दी।

पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर पी.जी.आई. की एमरजैंसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का नाम विजय लक्ष्मी (45) था।

मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है,  जिसमें उसने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। महिला का पति हरियाणा के जिला कैथल में अपना कारोबार चलाता है और कई साल से दोनों अलग रह रहे थे।

 विजय लक्ष्मी का एक बेटा व दो बेटियां हैं। सारंगपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला होमगार्ड काफी दिनों से परेशान थी। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News