कनाडा जाने के लिए शादी रचाई पति को 25 लाख की चपत लगाई

Thursday, Jun 06, 2019 - 11:24 AM (IST)

खरड़ (रणबीर): कैनेडा जाने की चाह में एक युवती ने युवक के साथ शादी का ड्रामा रच बाद में इसकी एवज में उससे मोटी रकम ऐंठ कर बिना बताए ही कैनेडा चली गई। अपने साथ हुई इस ठगी का पता चलते ही लड़के ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

 

खरड़ सदर पुलिस ने फतेहपुर थेड़ी निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर गांव शेखपुरा निवासी सुखविंदर सिंह, हल्लोमाजरा चंडीगढ़ निवासी उसकी पत्नी मनिंदर कौर, उसके ससुर जगतार सिंह व सास सुरेंद्र कौर और साले इंद्रजीत सिंह सहित एक अन्य के खिलाफ धारा 420, 120-बी के तहत केस दर्ज किया है। 

 

अपनी शिकायत में इस ठगी का शिकार युवक ने कि बताया कि उसकी शादी मनिंदर कौर के साथ गुरुद्वारा सिंह शहीदा, गांव दुबाली में 6 मई 2018 को हुई थी। जिसका उसके पास मैरिज सर्टीफिकेट भी मौजूद है। मनिंदर कौर ने उसे कहा था कि वह शादी के बाद कैनेडा जाएगी। 

 

जिसके लिए उसने आईलेट्स का एग्जाम क्लियर करना है। जिसके लिए उसने शादी के तुरंत बाद अपनी पत्नी मनिंदर कौर को जो खर्च था यानि करीब साढ़े 11 लाख रुपए दे दिए। इसके उपरांत मनिंदर कौर के अकाउंट में 7 अगस्त 2018 को 1 लाख 42 हजार रुपए खर्च के लिए ट्रांसफर किए। 

 

इस खर्चे के अलावा उसने मनिंदर कौर को कुछ और रकम भी दी थी। शादी के बाद मनिंदर कौर उसके साथ सिर्फ एक हफ्ता ही रही। जिसके बाद वह अपने मायके चली गई और आईलेट्स की तैयारी करने लगी।

 

वह अपने सभी गहने भी ले गई जिनकी कीमत तकरीबन साढ़े 3 लाख बताई गई। इतना ही नहीं शिकायतकत्र्ता की मां के भी करीब साढे 3 लाख के गहने भी साथ ले गई। नकदी व गहनों सहित कुल मिलकर शिकायकत्र्ता के अनुसार उक्त महिला ने उसे 25 लाख की चपत लगा दी है। 

pooja verma

Advertising