टहनी काट रही महिला पेड़ से गिरी, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sunday, Dec 11, 2016 - 11:25 AM (IST)

पिंजौर (तरसेम): पिंजौर के रायतन क्षेत्र के गांव से एक महिला पेड़ से गिरकर घायल हो गई। उसे पंचकूला के साकेत अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। पूर्व पंच बजीरदीन ने जानकारी देते हुए बताया कि रायतन क्षेत्र के गांव मस्जिदवाला में एक महिला अपने पशुओं के लिए एक पेड़ पर चढ़कर ढाल काट रही थी। इस दौरान वह अचानक पेड़ से गिर गई। उसे कई जगह चोटें आने पर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया 

Advertising