वायरलैस आप्रेटर भर्ती घोटाला : रडार में आया 2 PPS अफसरों का नाम, जांच SSP विजीलैंस के पास

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2017 - 10:51 AM (IST)

चंडीगढ़(विनोद) : इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-9 स्थित पंजाब के डी.जी.पी. कार्यालय के वायरलैस एंड कम्युनिकेशन विंग में 6 फर्जी वायरलैस आप्रेटर भर्ती मामले की जांच में 2 पी.पी.एस. अफसरों के नाम सामने आए हैं जिनमें एक रि. हो चुका है जबकि दूसरा पंजाब पुलिस हैड क्वार्टर में एस.पी. रैंक का अधिकारी है। 

 

इस संबंधी जांच का जिम्मा पंजाब के डी.जी.पी. ने एस.एस.पी. विजीलैंस को सौंपा है। शुरूआत में विजीलैंस द्वारा जांच पर ध्यान न देने के चलते केस का मुख्य आरोपी ए.एस.आई. संजीव धोखा देकर फरार हो गया। उसका अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। 

 

हालांकि विजीलैंस ने संजीव को पी.ओ. घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं संजीव की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस से जांच नहीं करवानी। जांच विजीलैंस से करवाई जाए। 

 

जल्द होगा पी.ओ. घोषित : डी.एस.पी.
विजिलैंस के डी.एस.पी. तजिदंर सिंह संधू ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी ए.एस.आई. संजीव की तालाश में हर जगह छापेमारी की जा रही है मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद अब उनकी ओर से सजींव को पी.ओ. घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है उसे जल्द ही पी.ओ. घोषित कर दिया जाएगा।

 

पंजाब पुलिस व विजीलैंस जांच पर भरोसा नहीं :
पता चला है कि फरार संजीव की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें बताया गया कि उन्हें पंजाब पुलिस व विजीलैंस की जांच पर भरोसा नहीं। उसके पति को जान-बूझकर फसांया जा रहा है और जो इस मामले में शामिल हैं उन्हें बचाया जा रहा है। 

 

उन्होंने विजीलैंस को सबूत के तौर पर 3 ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दे दी हैं, जिसमें एक पी.पी.एस. अधिकारी की आवाज है फिर भी विजीलैंस ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में इस मामले की जांच पंजाब पुलिस न कर सी.बी.आई. करे। दिसम्बर में ही इस याचिका पर सुनवाई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News