धूप के बावजूद शीतलहर जारी, लोहड़ी के दिन बारिश के आसार

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 12:40 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : लोहड़ी के दिन फिर बादल छाने के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम से एक वैस्टर्न डिस्टरबैंस एक्टिव हो रहा है।13 को अच्छी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के कार्यकारी डायरैक्टर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि 13 को बारिश के बाद 14 की दोपहर से मौसम साफ होने शुरू हो जाएगा। इस दौरान रात के तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। दो दिन से निकल रही चटख धूप के बाद लोगों ने कुछ राहत जरूर महसूस की है। बावजूद इसके दिन में शीत लहर से ठंड का असर बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया। 

हालांकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इसके अलावा वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को 15 से 20 एम.एम. बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News