छाई रही धुंध, हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन कुल्लू की फ्लाइट रद्द

Tuesday, Dec 17, 2019 - 11:41 AM (IST)

चंडीगढ़ (राय/लल्लन): शहर में सोमवार की सुबह बेहद सर्द रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह घनी धुंध छाई रही। शहर का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल शर्मा के अनुसार मंगलवार को भी सुबह-शाम धुंध छाई रहेगी।  न्यनूतम तापमान 8 डिग्री तक रहने की संभावना है। बुधवार को बादल छाए रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का सीधा असर शहर के मौसम पर पड़ा है। 

 

दिनभर धूप नहीं निकली और सर्द हवाएं चलती रही। ठंड के कारण लोग अपने घर से बाहर निकलने में गुरेज कर रहे हैं। शहर के पार्कों, सुखना लेक और रोज गार्डन में भी भीड़ कम है।  चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली कुल्लू की फ्लाइट खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। यही नहीं एयरपोर्ट से जाने वाली 4 फ्लाइट लेट रही। 

 

एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन आफिसर प्रिंस ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली गो-एयर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 1.45 मिनट लेट रही। चंडीगढ़-अहमदाबाद की फ्लाइट 1.30 घंटे, गो एयर की चंडीगढ़-श्रीनगर की फ्लाइट 1 घंटे और एयर इंडिया की चंडीगढ़-बंगलूरु भी 1 घंटे लेट रही।

 

दोपहर में अचानक धुंध बढऩे के कारण मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। फ्लाइट को दोपहर 11.30 बजे दिल्ली में लैंड करवाया गया। इसके बाद यह फ्लाइट दोपहर 2.30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुई और दोपहर 3 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई।

pooja verma

Advertising