जस्टिस की बेटी कल्याणी के रिश्तेदार ने मारी थी सिप्पी को गोली सी.बी.आई.

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 08:41 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज): इंटरनैशनल शूटर सिप्पी को सैक्टर-27 के पार्क में गोली पुलिस रिमांड पर चल रही जस्टिस की बेटी कल्याणी के  रिश्तेदार ने ही मारी थी। सी.बी.आई. को रिश्तेदार पर संदेह है। सी.बी.आई. के टीम रिश्तेदार पर कई महीनों से नजर बनाए हुए है। सी.बी.आई. गोली मारने शख्स के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में लगी है। सी.बी.आई. सूत्रों से पता चला कि सी.बी.आई. मामले में जल्द ही उसकी गिरफ्तारी डालेगी। इसके बाद सी.बी.आई. कल्याणी और गोली मारने वाले को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। दो दिन के पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सी.बी.आई. आज कल्याणी को जिला अदालत में पेश करेगी। सी.बी.आई. एक बार फिर कल्याणी का पुलिस रिमांड मांगेगी, ताकि सी.बी.आई. मामले में तह तक पहुंच सके। सी.बी.आई. ने अभी तक मामले में एक गाड़ी को जब्त किया है, लेकिन सी.बी.आई. हत्या में इस्तेमाल 32 बोर की पिस्टल नहीं मिल पाई है। सी.बी.आई. का कहना है कि गोली मारने वाले की गिरफ्तारी के बाद 32 बोर की पिस्टल बरामद होगी। 

 


सी.बी.आई. दफ्तर में इनोवा गाड़ी में दो महिलाएं पहुंची 
सोमवार सुबह करीब दस बजे सी.बी.आई. दफ्तर में इनोवा गाड़ी में दो महिलाएं आई थीं। दोनों महिलाओं को सी.बी.आई. टीम कल्याणी के पास लेकर गई थी। सी.बी.आई. टीम मामले में कोठी से मिली सी.सी.टी.वी. फुटेज को अहम सबूत मान रही है। इसके अलावा सी.बी.आई. ने एक रिक्शा चालक से भी कल्याणी की शिनाख्त करवाई है। इसी रिक्शा चालक से कल्याणी ने फोन लेकर सिप्पी को फोन कर पार्क में बुलाया था। रिमांड के दौरान सी.बी.आई. की टीम कल्याणी को पी.यू. और सैक्टर-19 में लेकर सोमवार को गई थी। वहां पर कल्याणी ने चुप्पी साध रखी थी। इसके अलावा सी.बी.आई. टीम तीन दिन कल्याणी के साथ सैक्टर-27 के पार्क में घटनास्थल को देखने गई थी। जहां से कल्याणी ने हादसे की जानकारी होने से इंकार कर दिया था। 

 


एक टूक में दे रही जवाब, मर्डर नहीं किया है
सिप्पी हत्या मामले में रिमांड पर चल रही कल्याणी सी.बी.आई. के सभी सवालों का जवाब एक टूक में दे रही है। कल्याणी ने सी.बी.आई. को कहा कि उसने सिप्पी का मर्डर नहीं किया है। वह वारदात के दिन अपनी नानी के घर पर मौजूद थी, जबकि सी.बी.आई. अधिकारी उसे बार-बार सवाल पूछने में लगे हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News