(good news) अब रूफटॉप लगाने के लिए नहीं लेनी होगी क्लीयरैंस

Tuesday, Mar 29, 2016 - 02:53 AM (IST)

 चंडीगढ़ (विजय) : अब शहर के लोगों को 10 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट्स और डी.जी. सेट लगाने के लिए इलैक्ट्रिसिटी डिपार्टमैंट से क्लीयरैंस नहीं लेनी होगी। अब यह पूरा प्रोसैस चंडीगढ़ प्रशासन ने आसान कर दिया है। दरअसल शहर में सोलर को प्रोमोट करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

ज्वाइंट इलैक्ट्रिसिटी रैगुलेटरी कमिशन (जे.ई.आर.सी.) के सोलर रूफटॉप एंड मीटरिंग रैगुलेशन-2015 के अनुसार अगर कोई रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट के लिए अप्लाई करता है तो उसे प्रति किलोवाट 50 रुपए की फीस इलैक्ट्रिसिटी डिपार्टमैंट को चुकानी होगी। जिसके बाद ही उसे परमीशन मिलती थी। डिपार्टमैंट से रूफटॉप की क्लीयरैंस मिलने के बाद एप्लीकैंट प्लांट को लगा सकता है। इसके बाद एप्लीकैंट को वर्क कंप्लीशन सर्टीफिकेट भी मिलेगा। जिसमें स्टैंडर्ड के बारे में पूरी जानकारी लिखी होगी। वैरीफिकेशन होने के बाद ही नेट मीटरिंग के लिए डिपार्टमैंट से परमीशन मिलेगी। प्रशासन की ओर से 3 मार्च को इस बारे में ऑर्डर जारी किया गया है।

Advertising