पी.यू. की रिच वैल्यू रखेंगे बरकरार: प्रो. राजकुमार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (हंस): आज से पी.यू. हमारा है, मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि पी.यू की परंपरा आगे बढ़ानी है और इसकी रिच वैल्यू को बनाकर रखना है। पी.यू. को आप सभी के सहयोग के साथ आगे बढ़ाना है। प्रैस कॉन्फ्रैंस में आप बनारस यूनिवर्सिटी से हैं, तो बी.एच.यू. और पी.यू. में क्या समानता पाते हैं, इस  सवाल पर पी.यू. के नए वी.सी. प्रो. राजकुमार ने यह जवाब दिया।  

 

पी.यू. में देर शाम करीब 6 बजे नए वी.सी. ने ज्वाइन किया। इस मौके पर पी.यू. में सातवें वेतन आयोग के मुद्दे और पी.यू. की आर्थिक  व्यवस्था को सुधारने के मामले में प्रो. राजकुमार ने कहा कि  वह इन सभी समस्याओं को बारी-बारी देखेंगे। प्रो. राजकु मार ने कहा कि मैं आप सबका धन्यवाद करता हूं कि आप मेरे स्वागत के  लिए यहां पर मौजूद हैं । 

 

प्रो. राजकुमार ने कहा कि  पी.यू. को जानने के बाद यहां के विकास के जो भी काम पैंडिंग हैं वे पूरे किए जाएंगे। प्रो. राजकुमार ने आर.एस.एस. से संबंधित सवाल को दरकिनार कर दिया। एन.एस.यू.आई. की नारेबाजी पर कहा कि संबंधित अधिकारी इसे देखेंगे। अभी मैंने ज्वाइन किया। अभी मैं इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं।

 

दोपहर तीन बजे आया संदेश, आज करेंगे नए वी.सी. ज्वाइन
पी.यू. के नए वी.सी. प्रो. राजकुमार के पी.यू. में ज्वाइन करने संदेश दोपहर तीन बजे आया। पी.यू. के अधिकारी नए वी.सी. के आने की तैयारी में जुट गए। इससे पहले प्रो. राजकुमार के पी.यू. अगले तीन-चार दिन के बाद आने की सूचना थी। ऐसे में पी.यू. की अनुपस्थिती में वी.सी. का ऑफिशियल चार्ज डी.यू.आई. शंकर झा को दिया गया था। 

 

पी.यू. के नए प्रो. राजकुमार पहले गैस्ट हाऊस में गए बाद में उन्हें वी.सी. ऑफिस ले जाकर ज्वाइन करवाया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, डा. सुभाष शर्मा, सीनेटर गुरदीप शर्मा, आर.एस. झांजी , केशव मल्होत्रा, चीफ सिक्योरिटी आफिसर प्रो. अश्विनी कौल, डा. गुरपाल सिंह, सीनेटर एस.एस. संघा , डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. एम्युनल नाहर, डी.एस.डब्ल्यू. वूमैन नीना कपलाश, एफ.डी.ओ. विक्रम नैय्यर, डी.यू. आक्र  शंकर झा, कंट्रोल ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंद्र सिंह ,प्रो. तोमर , रजिस्टरार कर्नल जी.एस. चड्डा आदि उपस्थित थे। ए.बी.वी.पी. से हरमन व ए.बी.वी.पी. से जुड़े कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News