जी.एम.सी.एच. में आई.सी.यू. अपग्रेड अब 40 बैड की सुविधा मिलेगी

Saturday, Apr 17, 2021 - 11:49 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): शहर में बढ़ते कोविड मरीजों की संख्या को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी हॉस्पिटल को मरीजों के लिए वेंटिलेटर्स और ऑक्सीजन का स्टॉक बढ़ाने के लिए कहा है, जिसे देखते हुए जी.एम.सी.एच. ने अपना आई.सी.यू. अपग्रेड करते हुए इसे 40 बैड का कर दिया है। 

 


एमरजैंसी सर्विस को कर रहे हैं अपडेट 
जी.एम.सी.एच. डायरैक्टर जसबिंदर कौर ने बताया कि पहले 17 मरीजों की कैपेसिटी थी, जिसे अपग्रेड कर 40 तक पहुंचा दिया गया है। हम लगातार अपनी बेसिक और एमरजैंसी सर्विस को अपडेट कर रहे हैं ताकि गंभीर मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस वक्त हॉस्पिटल में गंभीर मरीज ही एडमिट किए जा रहे हैं। ऐसे में वेंटिलेटर्स और ऑक्सीजन का स्टॉक बेसिक है। 255 बैड में से बाकी दूसरे कोविड मरीजों के लिए हैं, जिन पर ऑक्सीजन की सुविधा है।

ऑक्सीजन प्लांट की बात करें तो जी.एम.सी.एच. और सैक्टर-48 के 100 बैड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो चुके हैं। ऐसे में मरीजों को ऑक्सीजन को लेकर कोई परेशानी नहीं है।  

AJIT DHANKHAR

Advertising