हरियाणा रोडवेज की बसों में थर्मल स्कैनर से जांच के बाद ही कर पाएंगे सफर

punjabkesari.in Sunday, May 09, 2021 - 08:30 PM (IST)

चंडीगढ़, (गौड़): हरियाणा रोडवेज की बसों के जरिए संक्रमण न फैले इसके लिए डायरैक्ट स्टेट ट्रांसपोर्ट कार्यालय ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। हालांकि पूरे राज्य में यात्रियों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इसलिए जरूरत के हिसाब से हरियाणा रोडवेज की बसें चलती रहेंगी, लेकिन तय नियमों के आधार पर ही बसें विभिन्न रूट्स पर चलेंगी। नई गाइडलाइंस के अनुसार पहले सभी यात्रियों के थर्मल स्कैनर के जरिए टैम्प्रेचर चेक किया जाएगा।

 

नॉर्मल से अधिक ट्रैम्प्रेचर होने पर सफर की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही यात्रियों के लिए मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा। अब चालक और परिचालकों को मास्क और सैनीटाइजर मुहैया करवाए जाएंगे जिसके लिए फंड जारी कर दिया गया है। वर्कशॉप से बाहर निकलने से पहले बसें पूरी तरह से सैनीटाइज की जाएंगी। बस स्टैंड के टॉयलेट्स में साबुन या हैंड वॉश उपलब्ध रहेगा। 

 


‘न्यूनतम संख्या में ही बुलाएं चालक और परिचालक’
डिप्टी ट्रांसपोर्ट कंट्रोलर की नई गाइडलाइंस के अनुसार चालक और परिचालकों की न्यूनतम संख्या को ही ड्यूटी पर तैनात किया जाए। दरअसल कुछ दिनों से रोडवेज के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के मामले बढ़ रहे थे जिस वजह से कर्मचारियों में भय का माहौल था। गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि बस की क्षमता से 50 प्रतिशत ही यात्रियों को सफर करने की मंजूरी दी जाएगी।


हरियाणा रोडवेज ने उत्तर प्रदेश के लिए रूट बंद कर दिए हैं। इसके बाद अब प्रवासी मजदूरों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। रोडवेज की बसें उत्तर प्रदेश की बॉर्डर तक ही चल रही हैं जिस वजह से प्रवासी मजदूरों को मजबूरी में प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News