चंडीगढ़ में महिलाएं क्यों नहीं पहन रही हैल्मेट : हाईकोर्ट

Tuesday, Aug 20, 2019 - 11:47 AM (IST)

चंडीगढ़ (हांडा): चंडीगढ़ में महिलाओं को हैल्मेट पहनने से छूट है लेकिन इस संबंधी कोई आदेश या नोटिफिकेशन नहीं जारी हुई है। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के काऊंसिल से पूछा कि चंडीगढ़ में महिलाएं हैल्मेट क्यों नहीं पहन रही हैं? पुलिस चालान काट रही है, अगर नहीं तो क्यों? चंडीगढ़ की ओर से पैरवी कर रहे 

 

वकील ने बताया कि यू.टी. प्रशासन ने सिख संगठनों के विरोध के बाद केंद्र को नोटिफिकेशन में संशोधन की अपील की थी जिसका अभी रिप्लाई नहीं मिला है। बताया गया कि केंद्र पार्टी नहीं है जिस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी मामले में पार्टी बनाते हुए नोटिस जारी किया और 15 जनवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है। 

 

हरियाणा बोला, हम कर रहे चालान
कोर्ट ने हरियाणा सरकार के काऊंसिल से भी महिलाओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट पहनने संबंधी स्टेटस पूछा। बताया गया कि हरियाणा में दोपहिया वाहन चलाते वक्त हैल्मेट नहीं पहनने पर चालाल काटे जा रहे हैं। किसी भी वर्ग विशेष को छूट नहीं मिली है।

 

अक्तूबर 2018 में केंद्र ने दी थी छूट
वर्ष 2018 में केंद्र ने बयान जारी कर स्पष्ट किया था दस्तार या टर्बन पहनने वाली महिलाओं को ही हैल्मेट से छूट मिलेगी। एस.जी.पी.सी. का दल दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मिला था जिसके बाद सरकार ने पत्र जारी किया था, जिसमें चंडीगढ़ और पंजाब में महिलाओं को हैल्मेट से छूट की बात कही थी लेकिन कोर्ट के संज्ञान में उक्त पत्र नहीं लाया गया जिसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। 

pooja verma

Advertising