चंडीगढ़ प्रशासन थोक विक्रेताओं को सैक्टर-39 मंडी में कर सकता है शिफ्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 11:03 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ नगर निगम सैक्टर-26 की मंडी में भीड-भाड़ कम करने के लिए कुछ थोक विक्रेताओं को सैक्टर-39 में तैयार नई मंडी में भेजने पर विचार कर रहा है। चंडीगढ़ ने बाहर से आने वाली सभी सीमाओं को सील कर दिया है। निगम कमिश्नर के.के. यादव ने वीरवार को सचिवालय में बने कोविड वॉर रूम में दैनिक बैठक में चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर को इस बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि मंडी में आने वाले लोगों को नवनिर्मित सैनिटाइज टनल से होकर ही मंडी में प्रवेश करने दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त डी.जी.पी. संजय बेनीवाल ने कहा कि सीमाओं को सील कर दिया गया। अब तक कफ्र्यू के उल्लंघन के लिए 2,000 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है। बैठक में प्रशासक के अतिरिक्त सलाहकार, प्रिंसीपल सैक्रेटरी हैल्थ अरुण गुप्ता, फाइनैंस सैक्रेटरी ए.के. सिन्हा, डी.जी.पी. संजय बेनीवाल, निगम कमिश्नर व डी.सी. ने भाग लिया। प्रशासक ने डी.सी. मोहाली और पंचकूला, डायरैक्टर, पी.जी.आई., डायरैक्टर हैल्थ सॢवसेज और डायरैक्टर प्रिंसीपल जी.एम.सी.एच. के साथ वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से भी बातचीत की। कफ्र्यू लागू करने में ढील न हो : बदनौर इस दौरान प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने निर्देश दिया कि कफ्र्यू प्रतिबंधों को लागू करने में कोई ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कफ्र्यू के बाद की अवधि में उठाए जाने वाले कदमों के लिए एक मसौदा योजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी चाहा कि पड़ोसी राज्य से संक्रमण को रोकने के लिए सीमा पर स्क्रीङ्क्षनग की जानी चाहिए व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन के लिए पुख्ता कदम उठाया जाना चाहिए। प्रशासक ने कर्फ्यू में ढील के मामले में पोस्ट-लॉकआऊट चरण में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में पी.जी.आई.एम.ई.आर. डाक्टरों और जी.एम.एस.एच., सैक्टर-16 और जी.एम.सी.एच., सैक्टर-32 के डॉक्टरों से भी राय मांगी है। डोर-टू-डोर चैकिंग अभियान चलाया : बैठक में प्रिंसीपल सैक्रेटरी हैल्थ अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि 55 टीमों ने सैक्टर-11, सैक्टर-38, डड्डूमाजरा और अन्य क्षेत्रों में 54,354 व्यक्तियों का परीक्षण 31131 घरों की डोर-टू-डोर चैकिंग के दौरान किया। चंडीगढ़ के प्रशासक ने इसके लिए डा. दीवान, निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं, को प्रयास तेज करने का निर्देश दिए ताकि कम समय में पूरी आबादी को कवर किया जा सके। फाइनैंस सैक्रेटरी ए.के. सिन्हा ने कहा कि सभी कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों फूड पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। भारतीय खाद्य निगम के साथ किया जा रहा तालमेल : सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसानों से फसलों की खरीद को सुचारू बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के साथ आवश्यक समन्वय किया जा रहा है, ताकि मुख्य मंडी में भीड़ न हो। सलाहकार ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री केयर फंड में सभी दान सीधे निॢदष्ट खाते में किए जाने चाहिए। कुछ दानकर्ता सीधे उपायुक्त, सलाहकार और पंजाब राजभवन को चेक भेज रहे हैं, जिन्हें टाला जाना चाहिए। प्रशासक बदनौर ने पी.एम. केयर फंड में प्रत्यक्ष योगदान की प्रक्रिया के बारे में जनता को सूचित करने के लिए सलाहकार को निर्देशित किया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News