जू में व्हाइट टाइगर दीया ने दिया 4 शावकों को जन्म

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 09:07 AM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत) : मोहिंद्रा चौधरी जिओलॉजिकल पार्क छतबीड़ में रविवार को व्हाइट टाइगर दिया ने चार शावकों को जन्म दिया है। गुफा के अंदर होने से फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में पता नहीं चल सका है। 

नर-मादा की पहचान भी उनके बाहर निकलने के बाद ही हो सकेगी। सभी शावक मां के साथ बाड़े में हैं। जू की फील्ड डायरैक्टर एम. सुधाकर ने कहा कि बच्चों को 10 दिन के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। अभी केवल सी.सी.टी.वी. से बाड़े में नजर रखी जा रही है। 10 दिन बाद ही शावकों के नाम रखे जाएंगे। अभी यह भी पता नहीं कि इनमें कितने मेल हैं कितने फीमेल।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News