अश्लील वीडियो व्हाट्सएप्प ग्रुप में डालने के मामले में अमित गुप्ता ने किया सरैंडर

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 09:09 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के भांजे बताए जा रहे अमित गुप्ता द्वारा नेताओं, अधिकारियों और मीडिया पर्संन के एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में करीब 65 अश्लील वीडियो डालने के मामले में आरोपी ने वीरवार को सैक्टर-5 पुलिस थाने में सरैंडर कर दिया। 

पुलिस ने आरोपी का मैडीकल करवाने के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वीरवार सुबह आरोपी अमित गुप्ता ने जिस समय सरैंडर किया, उस समय पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया, जिसे अब पुलिस जांच के लिए लैब में भेजेगी।

शिकायतकर्ता ने विधायक पर लगाए बचाने के आरोप :
शिकायतकर्ता हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रंजीता मेहता ने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 20 दिन से पुलिस जानबूझ कर अमित गुप्ता को गिरफ्तार नहीं कर रही थी, बल्कि पुलिस आरोपी को कोर्ट से जमानत हासिल करने का मौका दे रही थी, लेकिन जब सभी तरफ से बचने के रास्ते बंद हो गए तो आखिकार उसे सरैंडर करना पड़ा। लेकिन पुलिस ने विधायक के दबाव में आकर अमित गुप्ता को बचाने में अपनी तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।

ग्रुप एडमिन के पुलिस ने दर्ज किए बयान :
पुलिस ने वाट्सअप ग्रुप के एडमिन के भी इस मामले को लेकर बयान दर्ज किए हैं, जिसने पुलिस को दिए बयानों में खुद माना है कि ग्रुप में अमित गुप्ता ने अश्लील वीडियो डाले थे। हालांकि उसने पुलिस को यह भी कहा कि यह वीडियो उससे गलती से पोस्ट हो गए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News