सदियों से सभ्यता का केंद्र कहे जाने वाली ज़मीन पर आप कौन सी शिक्षा क्रांति लाऐंगे?

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 06:59 AM (IST)

चंडीगढ़,/(रमनजीत सिंह) पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि आप नेता द्वारा यह बताया जाना चाहिए कि वह इस ज़मीन पर कौन सी शिक्षा क्रांति लाएंगे जिसको सदियों से सभ्यता का केंद्र कहा जाता है और जिसने लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह केजरीवाल द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक और घटिया ढंग है और केजरीवाल को पंजाब के बारे भी कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि शायद अरविन्द केजरीवाल यह तथ्य भूल गया कि वह उसी ज़मीन के लोगों को बहकाने की कोशिश कर रहा है जहाँ वेदों, उपनिषदों और अन्य ग्रंथों की रचना हुई। इससे कहीं बाद जाकर लोगों को पढ़ना और लिखना आया।
परगट सिंह ने कहा कि पंजाब वह धरती है जहाँ महान गुरू साहिबान की बाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज है और लोगों को जीवन में मार्गदर्शन दे रही है।
परगट सिंह ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में शिक्षा क्रांति लाने की बात कही है परन्तु ज़मीनी हकीकत से अवगत हुए बिना किसी बाहरी व्यक्ति की तरफ से टिप्पणियाँ करने की यह एक और मिसाल है। वह पंजाब में साख बचाने के लिए राजनैतिक महत्ता हासिल करने के लिए संकुचित चालों पर भरोसा कर रहा है।

शिक्षा मंत्री व पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान परगट सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को कहा कि इस साल के शुरू में जारी किये गए नेशनल परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडैक्स में पंजाब पहले स्थान पर था जबकि दिल्ली छठे स्थान पर थी। शिक्षा के सभी मापदण्डों जिनमें सीखने के नतीजों, पहुँच, बुनियादी ढांचा और सहूलतों, समानता और प्रशासन प्रक्रिया के अनुसार पंजाब दिल्ली से कहीं ऊपर था।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाबियों ने पिछले 4 सालों में प्राइमरी कक्षाओं में दाखि़ला 1.93 लाख से 3.3 लाख तक बढ़ा कर सरकारी स्कूल प्रणाली में अपना विश्वास प्रकट किया है। यह हमारी सरकारी स्कूल प्रणाली की गुणवत्ता में राज्य निवासियों के विश्वास को दर्शाता है जिसको एनपीजीआइ की तरफ से दोहराया गया है।
परगट सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को यह भी याद दिलाना चाहेंगे कि पंजाब में सरकारी स्कूलों में मैट्रिक तक 35ः1 के मुकाबले पंजाब में विद्यार्थी -अध्यापक अनुपात 24.5ः1 है। दिल्ली के 15 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी -अध्यापक अनुपात पंजाब के 4 प्रतिशत के मुकाबले विपरीत है। इसलिए वह केजरीवाल को सलाह देंगे कि पंजाब की चिंता करने से पहले दिल्ली के लिए पर्याप्त अध्यापकों को यकीनी बनाएं। परगट ने कहा कि यह जानकारी इस साल 2 अगस्त को लोकसभा में भगवंत मान द्वारा पूछे गए सवाल पर आधारित है। इसलिए वह भगवंत मान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके इरादों के बारे अंदाज़ा नहीं लगाएंगे बल्कि इसके लिए उसका धन्यवाद करते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केजरीवाल को राज्य के बारे गलत और अधूरी जानकारी है, इसलिए वह बताना चाहेंगे कि पंजाब सरकार दिसंबर के अंत तक 20,000 से अधिक अध्यापकों की भर्ती करने की प्रक्रिया अधीन हैं। यह भर्ती पहले ही रेगुलर किये गए 8886 अध्यापकों के इलावा हैं। इसके इलावा 1117 स्टाफ सदस्यों को तरक्की दी गई है और अन्य प्रक्रिया अधीन हैं। परगट सिंह ने कहा कि तबादले सम्बन्धी नीति के सम्बन्ध में पंजाब की बदलियों के बारे नीति भारत में सबसे बढ़िया और सबसे पारदर्शी नीतियों में से एक है जो पूरी तरह कम्प्यूटराईज़ड ऑनलाइन है।  परगट सिंह ने कहा कि केजरीवाल विदेशों में प्रशिक्षण जैसी चालें इस्तेमाल करके शिक्षा के मुद्दे पर राजनीति न खेलें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ramanjit Singh

Recommended News

Related News