वैस्टर्न डिस्टर्बेंस चंडीगढ़ से निकला, एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं

Tuesday, Jan 08, 2019 - 12:58 PM (IST)

चंडीगढ़(पॉल): रातें बेशक ठंडी हो रही हैं, इसके बावजूद दिन में खिली धूप इन दिनों लोगों को राहत दे रही है। मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक मौसम विभाग के अनुसार वैस्टर्न डिस्टर्बेंस चंडीगढ़ से निकल चुका है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच सोमवार को हल्की धूप निकली रही। दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। बारिश के आसार नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस रह सकता है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानों में भी देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से सर्द हवाएं चल रही हैं। वहीं सुबह और शाम के वक्त हल्का कोहरा पड़ सकता है।     

bhavita joshi

Advertising