वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव, 11 और 12 को बारिश के आसार, लोगों को राहत मिलने की उम्मीद

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 11:25 AM (IST)

चंडीगढ़(वैभव): तेज गर्मी और लू की थपेड़ों ने एक बार फिर सिटी में कहर बरपाया। रविवार को सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान दिखे। रविवार को तापमान भी 42.7 डिग्री रहा।  तेज धूप ने सुबह 10 बजे से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक ट्राईसिटी में वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव हो चुका है जिस कारण 11 और 12 जून को शहर में बारिश के आसार हैं। 

PunjabKesari

हालांकि अभी प्री मानसून के आने में काफी समय है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो न्यूनतम तापमान से 4 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 26.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।

आज गर्मी सताएगी, कल बादल छाएंगे

सोमवार को शहर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से पार जाने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचेगा। बुधवार को भी बारिश की संभावना  है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Related News