12 लाख परिवारों को 5000 रुपए आॢथक सहायता उपलब्ध करवाने का किया स्वागत

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 07:28 PM (IST)

चंडीगढ़,  (बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कोविड-19 के चलते असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के 12 लाख परिवारों को एकमुश्त 5000 रुपए की राशि की आॢथक सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा का श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने स्वागत किया है। धानक ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 600 करोड़ रुपए की आॢथक सहायता असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के परिवारों को पहुंचेगी। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जो श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रभारी मंत्री भी हैं का भी इसके लिए आभार व्यक्त है। 

 


उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बावजूद भी सरकार ने अपने पिछले 600 दिनों के कार्यकाल में 7500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को हरी झंडी दी है और सरकार का लक्ष्य प्रदेश में समान रूप से विकास करवाकर ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र को चरितार्थ करना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News