मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरने लगा पारा

Thursday, Nov 23, 2017 - 11:24 AM (IST)

चंडीगढ़ : पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानों का पारा गिरने लगा है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद हवा चलने पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण इसका सीधा असर चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा में हो रहा है। बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गत सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों की मानें तो एक सप्ताह में दिन का तापमान भी घटेगा। वहीं शहर में सुबह और शाम के समय कोहरे की चादर बनी रहेगी।  

 

करीब 20 दिनों से चंडीगढ़ में एयर पॉल्यूशन लगभग एक ही जगह ठहरा हुआ है। वेदर डिपार्टमेंट कहता है कि बारिश होगी या फिर हवा चलेगी तो ही पॉल्यूशन खत्म होगा। डिपार्टमैंट की ओर से बताया गया है कि पराली जलाने की वजह से शहर की हवा की क्वालिटी में असर पड़ा है। इस हफ्ते जो रिपोर्ट चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने एयर क्वालिटी को लेकर तैयार की है उसमें पता चला है कि फिर एयर केंद्र सरकार ने करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा का इक्विपमेंट चंडीगढ़ को दिया।

 

ये इक्विपमैंट्स आ भी गए हैं लेकिन अभी तक इनसे मॉनीटीरिंग एयर क्वालिटी की शुरू नहीं हो सकी है। अगर यहां से भी डाटा आना शुरू हो गया तो पूरी स्थिति क्लीयर होगी कि कितने पाल्यूटेंट्स चंडीगढ़ की हवा में मौजूद हैं।
21 नवंबर
सैक्टर-17 : एयर क्वालिटी इडैंक्स 303 (वेरी पूअर)
पी.एम.10-189, पी.एम.-2.5-124, नाइट्रोजन ऑक्साइड-27
कैंबवाला : एयर क्वालिटी इडैंक्स 307 (वेरी पूअर), पी.एम.10-180, पी.एम. 2.5-129, नाइट्रोजन ऑक्साइड-16
ईमटैक : एयर क्वालिटी इडैंक्स 345 (वेरी पूअर), पी.एम.-10-211, पी.एम.-2.5-178 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-19

Advertising