बूंदाबांदी के बाद बर्फीली हवाओं से ठिठुरा चंडीगढ़

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 09:10 AM (IST)

चंडीगढ़(पॉल) : शिमला में बर्फबारी और चंडीगढ़ में बूंदाबांदी के बाद ठिठुरन एकदम बहुत बढ़ गई। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 29 जनवरी 2017 को रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस चंडीगढ़ से निकल चुका है। ऐसे में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News