बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, और बढ़ेगी ठंड

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 09:51 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : बुधवार रात शहर में हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई। शहर के कई सैक्टरों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में हुई बर्फबारी के चलते चंडीगढ़ में बारिश हुई है। अब आने वाले दिनों में ठंड अपना प्रकोप दिखाएगी। 

वीरवार को शहर के तापमान में चार डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक तापमान में और गिरावट आएगी। 

नवम्बर में आठ वर्षों में सबसे अधिक बारिश हुई :
अक्सर नवम्बर में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही ठंड शुरू हो जाती है। इस वर्ष नवम्बर में हुई बारिश ने पिछले आठ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को शहर में 5.3 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। इससे पहले भी 3 नवम्बर को 3.1 एम.ए. बारिश हुई थी। कुल मिलाकर इस माह में 8.4 एम.एम. बारिश हुई है, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे ज्यादा है। 

वर्ष         कुल बारिश
2017   -    0.5
2016   -   0.0
2015   -   0.6
2014   -    0.3
2013   -   6.9
2012   -   0.6
2011   -   0.0
2010   -   0.4
2009   -   14.7


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News