बदलता मौसम : 5 फ्लाइट्स कैंसल, 14 लेट, अभी नहीं मिलेगी ठण्ड से राहत

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 09:27 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): पिछले कई दिनों से कोहरे के चलते हवाई सेवाओं पर खासा असर पड़ रहा है। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से बुधवार को पांच फ्लाइटें कैंसिल हो गईं, जबकि 14 फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से देरी से आर्इं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 8.10 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट और शाम 3.35 बजे दिल्ली की स्पाइस जैट की फ्लाइट कैंसिल रही। शाम को 4.10 बजे जैट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, शाम को  5.45 बजे एयर इंडिया की मुंबई और 5.55 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही। 

 

सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बेंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 1.15 बजे, दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 2.25 बजे, दोपहर 12.45 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 1.36 बजे, दोपहर 1.25 बजे इंडिगो की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 2.16 बजे, दोपहर बाद 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 3.36 बजे, शाम को 4.35 बजे इंडिगो की बेंगलूरू जाने वाली फ्लाइट 6.20 बजे रवाना हुई। 

 

दोपहर एक बजे की जैट एयरवेज की फ्लाइट 2.40 बजे, दोपहर 1.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 2.15 बजे, दोपहर बाद तीन बजे जैट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 4.24 बजे गई। सुबह 10.50 बजे  एयर इंडिया की पुणे जाने वाली फ्लाइट 2.50 बजे, दोपहर 12.40 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 3.41 बजे, दोपहर 12.35 बजे स्पाइस  जैट की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 2.35 बजे गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर धुंध के कारण दिल्ली और श्रीनगर से भी फ्लाइट देरी से आईं। इसी कारण यहां से देरी से रवाना हो सकीं।

 

दिन में खिली धूप तो मिली राहत
शहर में बुधवार की सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हुई पर दोपहर तक मौसम ने करवट ली व दोपहर को खिली धूप से लोगो को सर्दी से कुछ राहत मिली। इससे पहले सुबह घने कोहरे ने सुबह वाहन चालकों व लोगों को परेशान जरूर किया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को विजिबिल्टी 150 मीटर दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 4.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट का तापमान 17.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि वीरवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News