13 मई से फिर एक्टिव हो सकता है वैस्टर्न डिस्टर्बैंस

Sunday, May 12, 2019 - 01:38 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : बीते शुक्रवार को मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार को सुबह धूप निकली दोपहर बाद बीच-बीच में बादल छाए। हालांकि हवाएं गर्म नहीं थीं। मौसम विभाग ने दावा किया है कि 13 मई से एक बार फिर वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। 

विभाग के अनुसार दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद तापमान में फिर बदलाव आएगा। इस बीच शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 

वहीं शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 4.8 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। रविवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है।

Priyanka rana

Advertising