मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी व ठंडी हवाओं ने गर्मी से दिलाई राहत

Saturday, May 11, 2019 - 08:08 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : एक हफ्ते से गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के बीच बूंदाबांदी से मामूली राहत मिली। शाम 6.45 बजे शहर में 66 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार अफगानिस्तान और ईराक में एक्टिव वैस्टर्न डिस्टर्बैंस के चलते इस रीजन में यह बदलाव आया है। 

उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तक मौसम साफ हो सकता है। 13 से 15 के बीच एक और वैस्टर्न डिस्टर्बैंस एक्टिव होने के आसार हैं। अगले दो से तीन ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इस दौरान दो से तीन डिग्री तापमान में गिरने की संभावना है। इस बीच शुक्रवार शाम का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो बीते वीरवार की तुलना में एक डिग्री कम रहा। 

वहीं वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छा सकते हैं। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। 
 

Priyanka rana

Advertising