बूंदाबांदी से 8 डिग्री गिरा तापमान, आज भी छाए रहेंगे बादल

Tuesday, Mar 26, 2019 - 09:33 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : चंडीगढ़ के लोगों के लिए इस सीजन की ठंड परेशानी का सबब बनी हुई है। हाल यह है कि जहां तापमान 30 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच जाने के चलते लोगों ने अपने सर्दियों के कपड़े रख दिए थे, वहीं, सोमवार को हुई बूंदाबांदी ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। सोमवार को बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने से पारा 8 डिग्री गिर गया। 

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-चार दिन और मौसम सामान्य होने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 

अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सैल्सियस रहने की उम्मीद है। बुधवार को बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने के आसार हैं। वीरवार को भी बादल छाए रहेंगे। 

Priyanka rana

Advertising