पारा लुढ़का, कल हल्की बारिश के आसार

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 11:26 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : चंडीगढ़ की रातें दिन-प्रतिदिन ठंडी होती जा रही हैं। शुक्रवार रात का तापमान 7 डिग्री सैल्सियस तक आ पहुंचा, जोकि इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन में ठंड और बढ़ेगी। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 10 व 11 दिसम्बर को शहर में बारिश के आसार हैं। हालांकि बारिश हल्की ही होगी, लेकिन इससे ठंड जोर पकड़ेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम 7.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News