मौसम रहा खुशनुमा, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Monday, Jun 18, 2018 - 08:34 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : शनिवार को हुई बारिश से रविवार को भी मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव हुआ है। सोमवार को भी शहर में बूंदाबांदी होने भी संभावना बनी हुई है। 

लेकिन उसके बाद मंगलवार से आसमान साफ हो जाएगा और तापमान बढऩे लगेगा। साथ ही उमस भी सताएगी। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

तीन दिन में 88.2 एम.एम. बारिश हुई : 
पिछले दो दिनों से शहर में हो रही बारिश रविवार को बेशक रूक गई लेकिन मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो शहर में कुल 88.2 एम.एम बारिश हो चुकी है।

Punjab Kesari

Advertising