झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत

Sunday, Apr 29, 2018 - 08:57 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : चंडीगढ़ में पिछले दिनों से गर्मी की बढ़ती रफ्तार ने शहरवासियों को परेशान करके रख दिया। शहर का तापमान 37.5 डिग्री सैल्सियस तक जा पहुंचा जिसके चलते सुबह होते ही सूरज की किरणें भी लोगों को चुभने लगती हैं। 

शनिवार को दिनभर तेज धूप ने लोगों को परेशान करके रखा लेकिन जैसे ही शाम हुई तेज हवाएं चलने लगी और मौसम सुहावना हो गया। शाम साढ़े आठ बजे के करीब तेज बारिश हुई तो मौसम सुहाना हो गया। 

मौसम विभाग की मानें तो मई माह के पहले सप्ताह में भी शहर में अच्छी बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। 
    

मौसम का हाल :
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सैल्सियस और न्यून्तम तापमान 26.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। 

Punjab Kesari

Advertising