अभी और सताएंगी ठंडी हवाएं

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2018 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : बुधवार को धूप खिली पर सर्द हवाओं ने ठंडक बनाए रखी। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंद्र पॉल ने बताया कि मौसम के बदलाव का कारण पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी है। पॉल ने बताया कि 13 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 

 

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 12 फरवरी को फिर से एक्टिव होने जा रहा है जिस कारण पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में यदि बर्फबारी होती है तो चंडीगढ़ में भी हल्की बूदांबादी होने की संभावना है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News