बारिश से मौसम हुआ कूल, आज भी बरसेंगे बादल

Friday, Jun 05, 2020 - 09:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : सुबह धूप खिली तो थोड़ा गर्मी का अहसास वीरवार को हुआ, लेकिन दोपहर बाद बादल घिर आए और शाम 4 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 2 घंटे बारिश हुई। बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई और तापमान नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सैल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। 

मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि वैस्टर्न डिस्टर्बैंस और साइक्लोन का असर है, जिसकी वजह से बारिश हुई है। पिछले कुछ दिनों में देश में कई जगह तूफान आए हैं, जिसका आंशिक असर हुआ है। पिछले 24 घंटों में 2.3 एम.एम. बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। शनिवार से मौसम में थोड़ी गर्मी आने के चांस है।

Priyanka rana

Advertising