नहीं हुई बारिश, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज छाएंगे बादल

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 09:02 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई थी। सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। बावजूद इसके बारिश नहीं हुई और सुबह 11 बजे तक धूप निकल आई। हालांकि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। 

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है। साथ ही रविवार को आंशिक बादल छाने की संभावना है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। 

PunjabKesari

वहीं, वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बादल छा सकते हैं। सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस रह सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News