वीरवार रात रही इस सीजन की सबसे ठंडी रात

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 11:36 AM (IST)

चंडीगढ़(पाल) : वेस्टर्न डिस्टर्बैंस की वजह से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से वीरवार को चंडीगढ़ में दिन में बादल छा गए। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 

विभाग के अनुसार 48 घंटे के बाद रातें और ठंडी होंगी। शुक्रवार को बादल छा सकते हैं। सुबह और शाम हल्का कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

शनिवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सैल्सियस रह सकता है। रविवार को आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News