बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में आई गिरावट

Saturday, Jul 13, 2019 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़(वैभव) : शुक्रवार सुबह भी काफी देर जमकर बादल बरसे। इस दौरान करीब एक घंटा रिमझिम बारिश हुई और मौसम सुहाना रहा। धूप निकलने पर लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तापमान 32.8 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की बढ़ौतरी से तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार अगले 3 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। मानसून चंडीगढ़ में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और लगातार बारिश का दौर जारी है।

रात का तापमान बढ़ा :
आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दिन में बारिश हो रही है, जिसके चलते दिन का मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर रात में बादल छाने की वजह से रात का तापमान बढ़ गया है।

शनिवार को भी हुई बारिश :
आज भी सुबह से बारिश लगी हुई है। जिससे मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को लगातार बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। रविवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार हैं। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा।

Priyanka rana

Advertising