सुबह मौसम रहा सुहाना, दिन में चली लू

Monday, Jul 01, 2019 - 09:42 AM (IST)

चंडीगढ़(वैभव) : शहर में रविवार को सुबह का आगाज सुहावने मौसम के साथ हुआ। आसमान में काले बादलों के डेरे थे। सुबह ही रॉक गार्डन और शहर के दूसरे पयर्टक स्थलों पर लोग मौसम का मजा लेने पहुंच गए लेकिन यह सुहाना मौसम ज्यादा देर तक नहीं रहा। दोपहर बाद एक बार फिर गर्मी ने अपना कहर दिखाया। लू चलने लोग परेशान रहे और पर्यटक स्थल सूने हो गए। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जहां शहर में गर्मी रहेगी, वहीं मंगलवार को हल्की बारिश की भी संभावना है। 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव बना हुआ है। ऐसे में प्री मानसून की बौछारें 2 या 3 जुलाई को आ सकती हैं। इसके बाद 10 जुलाई से दो से तीन दिन पहले चंडीगढ़ में मानसून दस्तक दे सकता है। सामान्य से 20 से 25 फीसदी बारिश होने के आसार हैं। 

Priyanka rana

Advertising