आज से शुरू अतिरिक्त पानी का ट्रायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 09:11 AM (IST)

चंडीगढ़(राय) : चंडीगढ़ को आने वाले कुछ दिनों में कजौली वाटर वर्क्स के फेज-5 व 6 से अतिरिक्त पानी मिलना शुरू हो जाएगा। यह आश्वासन मंगलवार को मेयर राजेश कालिया ने जंडपुर में पंपिंग स्टेशन में चल रहे कार्य की समीक्षा करने के बाद दिया। काम पूरा हो चुका है और 28 अगस्त से पानी की आपूर्ति सैक्टर-39 चंडीगढ़ स्थित वाटर वर्क्स में ट्रायल के तौर पर शुरू कर दी जाएगी। 

इसके बाद कुछ ही दिनों में शहर को 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। जंडपुर के दौरे के बाद मेयर ने बताया कि जलापूर्ति योजना चरण 5 और 6 के तहत कजौली से चंडीगढ़ में अतिरिक्त 29 एम.जी.डी. रॉ वाटर लाने का काम अब पूरा हो चुका है। कंजौली से जंडपुर (शिपुर) तक रॉ पानी को पंप करने का काम ग्माडा द्वारा किया गया है, जिसके लिए चंडीगढ़ निगम ने उन्हें 98 करोड़ रुपए जमा करवाए थे। 

उन्होंने बताया कि सैक्टर-39 के वाटर वर्क्स तक जंडपुर (पंजाब) से रॉ वाटर को पंप करने का काम चंडीगढ़ नगर निगम को करना है। इसकी अनुमानित लागत 89 करोड़ रुपए है। रॉ वाटर आने से पहले टैंकों को साफ करने के लिए नर्देश दिए गए हैं।  

परियोजना की कुल लागत 200 करोड़ रुपए :
कजौली वाटर सप्लाई स्कीम के फेज- 5 व 6 से 35 एम.जी.डी. अतिरिक्त पानी मिलेगा। इसमें से 29 एम.जी.डी. पानी चंडीगढ़ के हिस्से में आएगा। पंचकूला व चंडी मंदिर कैंटोनमैंट को 3-3 एम.जी.डी. अतिरिक्त पानी मिलेगा।

गौरतलब है कि इस परियोजना की कुल लागत 200 करोड़ रुपए है, जिसमें से 50 प्रतिशत राशि, 98 करोड़ रुपए, ग्माडा को वर्ष 2015 में जमा करवा दिए गए थे। यहां जंडपुर से वाटर वक्र्स सैक्टर-39 तक करीब 1500 एम.एम. की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, जिसकी लंबाई 6 किलोमीटर है। 2200 एम.एम. की पाइप को ग्माडा ने बिछा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News