‘बारिश ने 6 डिग्री पारा, गर्मी से राहत मगर कई जगह जलभराव से आफत’

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 11:46 PM (IST)

चंडीगढ़,  (पाल) : पिछले कई दिन से बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों ने सोमवार को राहत की सांस ली। सुबह शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुक कर जारी रही। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक मौसम विभाग ने 18.6 एम.एम. बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 बारिश के अच्छे आसार बने हुए हैं। 13 जुलाई के बाद शहर में मानसून की बारिश हुई है। हालांकि विभाग कई दिन से बारिश की संभावना बता रहा था लेकिन मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश नहीं हो रही थी।

सोमवार को हुई बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 6 डिग्री कम होकर 27.7 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि नार्मल से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं ह्यूमिडिटी लैवल 94 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग की मानें तो मानसून एक्टिव हो गया है। रविवार शाम से ठंडी हवा चलने लगी थी जिससे रात को तापमान और उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्लोमाजरा इलाके में 15 मिनट की बारिश के बाद ही एक इलाका पूरी तरह से पानी से भर गया था।


181.3 एम.एम. बारिश अभी तक 
जुलाई के महीने में यह तीसरा मौका है जब बारिश हुई है। इससे पहले 3 जुलाई को 12.2 एम.एम., जबकि 13 जुलाई को 21.5 एम.एम. बारिश दर्ज हुई है। मानसून सीजन में अभी तक कुल 181.3 एम.एम. बारिश हो चुकी है। पिछले महीने जून में 129.9 एम.एम. बारिश हुई थी। पिछले साल जुलाई के पूरे महीने 302.6 एम.एम. बारिश दर्ज हुई थी, जबकि साल 2019 में जुलाई के महीने में 319.4 एम.एम. बारिश हुई थी।


पिछले साल पूरे मानसून सीजन में कम हुई थी बारिश  
मानसून सीजन में अगर शहर में  846.5 एम.एम. बारिश हो जाती है, तो इसे अच्छा मानसून कहा जाता है। पिछले साल शहर में 791.1 एम.एम. बारिश हुई थी, जोकि 7 फीसदी कम थी। साल 2017 में 752.8 एम.एम. बारिश हुई, जोकि सामान्य मानसून से 11 फीसदी कम थी। जबकि साल 2019 में 694.4 एम.एम. बारिश हुई थी, जोकि 18 फीसदी कम थी। 2018 में 895.2 एम.एम. बारिश हुई थी, जोकि 18 फीसदी ज्यादा थी।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News