डेढ़ साल से नाबालिग बेटी से कर रहा था रेप, मां की शिकायत पर केस

Friday, Dec 06, 2019 - 01:20 PM (IST)

जीरकपुर (गुरप्रीत): नजदीकी गांव सिंघपुरा-झुग्गियां में एक बाप ने अपनी 13 वर्षीय बेटी से रेप कर दिया। पुलिस के अनुसार बिजली का काम करने वाले पिता ने 3 नवम्बर को दोपहर के समय अपनी नाबालिग बेटी को घर में अकेला पाकर उससे बलात्कार कर दिया। लड़की की मां लोगों के घरों में सफाई का काम करती है और वह कोठियों में काम करने गई हुई थी। लड़की की मां ने बताया कि उसके पास तीन बच्चे हैं, जिसमें 2 लड़के और एक लड़की है। लड़की सबसे बड़ी है। नाबालिगा ने बताया कि उसका बाप चंद्र पटेल यह शर्मनाक काम डेढ़ साल से कर रहा था। 

 

पुलिस ने धारा 376, 323, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। बच्ची ने मां को आपबीती बताई, जिसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल सैक्टर-6 पंचकूला में भर्ती करवाया गया। लड़की का सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने बाद पंचकूला पुलिस ने मामले में जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर मामले की सूचना जीरकपुर पुलिस को दी। लड़की के बयानों पर उसके पिता शिव चंद्र पटेल के खिलाफ बलात्कार करने के आरोप के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

pooja verma

Advertising