पैसों के लालच में साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या, 5 गिरफ्तार

Wednesday, Jun 23, 2021 - 12:37 AM (IST)

मोहाली, (संदीप): पैसों के लालच में अपने ही सहकर्मी को मौत के घाट उतार देने के मामले को सोहाना थाना पुलिस ने सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पंचकूला सैक्टर-20 निवासी वरुण की हत्या के आरोप में उसके सहकर्मी मुख्य आरोपी बनूड़ निवासी ङ्क्षबदर सिंह (25), गुरप्रीत सिंह (24), मोहाली निवासी गुरदीप सिंह (29), कुलदीप सिंह (26) और डेराबस्सी के रविंदर सिंह (26) को काबू किया। 

 


आरोपियों लूट के इरादे से वरुण का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर शव एस.वाई.एल. नहर किनारे सुनसान जगह पर फैंक दिया। पुलिस ने वरुण से लूटी गई उसकी कार, मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों से चोरी की 5 बाइक और 2 एक्टिवा भी बरामद हुए हैं। पुलिस बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल करेगी। 


पटियाला के गांव में मिला था शव
3 जून को पंचकूला निवासी राकेश कुमार ने अपने रिस्तेदार वरुण के लापता होने की शिकायत सोहाना थाना पुलिस को शिकायत दी थी। 9 जून को पटियाला के एक गांव में पुलिस को अज्ञात शव बरामद हुआ। सुराहा थाना पुलिस ने वरुण के रिश्तेदार से शव की शिनाख्त को कहा तो यह शव वरुण का ही निकला। जांच शुरू की तो एक के बाद एक परतें खुलती चली गई। इसके बाद पुलिस ने केस में धारा-302, 365 और 201 भी जोड़ दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 13-14 बाइक और 3-4 एक्टिवा भी चोरी किए हैं। 

AJIT DHANKHAR

Advertising