कफ्र्यू में सैर, कुत्ता घुमाना बिना मास्क घूमना पड़ा महंगा, 466 लोग काबू

Tuesday, Apr 14, 2020 - 10:44 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): कफ्र्यू के दौरान सुबह पार्क में सैर करने और बिना मास्क के घूमने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस ने अपने-अपने इलाके में सोमवार सुबह अभियान चलाया। पुलिस ने सुबह पार्क में सैर करते, कुत्ते घुमाते और बिना मास्क के 466 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने 56 एफ.आई.आर. दर्ज कर 182 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सैर करने के मामले में 38 एफ.आई.आर. दर्ज के 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

 

इसके अलावा मास्क न पहनने पर 18 एफ.आई.आर. दर्जकर 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। सैंट्रल डिवीजन में सबसे ज्यादा पकड़े : पुलिस ने सैंट्रल डिवीजन से कफ्र्यू के दौरान पार्क में सैर करने वाले ज्यादा लोग हैं। ईस्ट डिवीजन पुलिस ने 40 पार्कों में 215 लोगों को हिरासत में लिया है। 188 धारा के तहत 11 एफ.आई.आर. दर्ज कर 13 लोगों को और मास्क न पहनने पर दो एफ.आई.आर. दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

 

वहीं, ईस्ट डिवीजन में पुलिस ने 35 पार्कों में चैकिंग करते हुए 142 लोगों को राऊंडअप किया। पुलिस ने धारा 188 के तहत 22 एफ.आई.आर. दर्ज कर 28 लोगों को गिरफ्तार किया। बिना मास्क के 13 लोगों पर केस दर्ज कर 14 लोगों को पकड़ लिया। साऊथ डिवीजन पुलिस ने 45 पार्कों में जांच की और 109 लोगों को हिरासत में लिया। धारा 188 के तहत 5 एफ.आई.आर. दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि बिना मास्क पहनने पर 4 केस दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया।


 

pooja verma

Advertising