अफसरों से पूछा-ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए अब तक क्या किया : वी.पी. बदनौर

Friday, Aug 02, 2019 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : यू.टी. प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने वीरवार को सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और शहर में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों  से जानकारी ली। 

इस दौरान उन्होंने अधिकारियोंं से पूछा कि ट्रैफिक को लेकर अब तक प्रशासन के द्वारा क्या कदम उठाए गए, इसकी एक पूरी रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए। एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सभी उच्च उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए नैशनल प्रोग्राम पर एडवाइजर मनोज परिदा से चर्चा की थी।

विकास की गति को तेज करने के आदेश दिए :
इस संबंध में प्रशासन के एक अफसर ने बताया कि प्रशासक का यह रूटीन दौरा था। उन्होंने विकाय कार्यों को लेकर अफसरों से रिव्यू किया और विकास की गति को तेज करने के संंबंध में आदेश दिए। प्रशासक के यू.टी. सचिवालय पहुंचने के बाद अफसरों ने अपने-अपने विभाग में अब तक के किए गए विकास कार्यों को बताया। 

खास बात यह रही कि प्रशासक ने शहर में ट्रैफिक कंजेशन के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं, उस उस सवाल किए। प्रशासन की ओर से इस पर कहा गया कि सिटी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंजाब और हरियाणा से मैट्रो और मोनो रेल पर बात होनी है। इसके अलावा शहर में बाहरी वाहन न आए, इसके लिए रिंग रोड के निर्माण में आ रहीं दिक्कतों को जल्द ही दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। 

इसके अलावा यहां बीते रोज सौ दिन में क्या काम हुआ उस पर भी चर्चा की गई है। बता दें कि चुनाव के कुछ दिनों बाद ही प्रशासक को सभी विभागों ने अगले सौ दिनों में किए जाने वाले कार्यों की प्रैजेंटेंशन दी थी। इस पर प्रशासक ने पूछा कि प्रैजेंटेंशन दिए कामों की स्थिति कैसी है और अब तक कार्य कहां तक पहुंचा। इस दौरान मीटिंग में सभी प्रशासनिक अधिकारी वहां मौजूद रहे।

Priyanka rana

Advertising